फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार महिला समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर निवासी बाइक सवार महिला समेत तीन लोग स्कूल बस की टक्कर से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव भैंसानी इस्लामपुर निवासी जीशान (22 वर्ष), अहसान (27 वर्ष) और महोसिना (30 वर्ष) बाइक पर सवार होकर थानाभवन से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में मसावी और भैंसानी के बीच स्कूल बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने जीशान और महोसिना को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें