फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वाहन की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बा एलम के आजाद नगर निवासी दिलशाद, सुहैल और राशिद किसी कार्य से बृहसपतिवार सुबह कांधला आए थे। राशिद के भाई सोनू ने बताया कि काम समाप्त करने के बाद तीनों युवक अपनी बाइक से वापस एलम लौट रहे थे। जब वे दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर कस्बे के बाईपास के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
वहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन राशिद की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से अज्ञात वाहन चालक भाग गया। पुलिस ने वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें