फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पानीपत-खटीमा हाईवे पर गांव ऐरटी के निकट ट्रक की टक्कर लगने से पानीपत निवासी कार सवार पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से एक घायल को मेरठ मेडिकल रेफर किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत के मॉडल टाउन निवासी जतिन अपने साथी अनिकेत, राजन, शिवम और दीपक के साथ शनिवार की देर रात करीब 11 बजे हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। जब वे शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव ऐरटी के निकट पहुंचे तो ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में गंभीर रूप से घायल जतिन को मेरठ मेडिकल रेफर किया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस को घटना की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें