फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर साढ़े नौ लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। स्कूलों में चपरासी और क्लर्क की नौकरी लगवाने का झांसा देकर साढ़े नौ लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर एसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

शामली निवासी अमित निर्वाल ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव मुंडेट कला निवासी सुशील कुमार का उनके घर पर आना जाना था। सुशील ने स्कूल में क्लर्क व चपरासी की नौकरी लगवाने के लिए अंकित से मिलवाया। गांव गागौर निवासी अंकित ने पांच लाख रुपये प्रति क्लर्क और तीन लाख रुपये प्रति चपरासी नौकरी दिलाने की बात कही, जिसमें 30-30 हजार रुपये व मूल कागज देकर काम शुरू करने को कहा। अंकित ने शुरुआत में संविदा पर दो साल के बाद सरकारी नौकरी होने की बात बताई थी। उन्होंने पांच रिश्तेदारों के मूल कागज के साथ 30-30 हजार रुपये 16 जून को जमा करा दिए थे।
बाकी पैसे सात दिन के अंदर जॉइनिंग लेटर पर देने तय हुए। 25 जून को पांच लाख रुपये देकर दो जॉइनिंग लेटर दिए और 28 जून को तीन लाख रुपये देकर दो जॉइनिंग लेटर मिले। 10 जुलाई को जॉइनिंग का समय आया तो अंकित ने कहा कि 20 जुलाई को जॉइनिंग हो जाएगी। इसके बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो अंकित ने अंकुश निवासी मामौर पर पैसे होने व नौकरी की सभी प्रक्रिया होना बताया। अंकुश ने पैसे देने का आश्वासन दिया गया, लेकिन उसने भी रुपये नहीं लौटाए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें