झिंझाना। ग्राम मंगलौरा निवासी संजीव ने चौसाना पुलिस चौकी पर तहरीर देकर अपनी जानमाल को खतरा बताते हुए गांव के ही कुछ लोगों पर रात के समय फायरिंग करने और डराने-धमकाने का आरोप लगाया है।
संजीव ने आरोप लगाया है कि मंगलौरा गांव के दो लोगों के साथ उनका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। बीते कई दिनों से विपक्षी हथियारों का इस्तेमाल कर उसे डराने की कोशिश कर रहे हैं।
पीड़ित का कहना है कि दबंग किस्म के इन व्यक्तियों से उसकी जानमाल को बड़ा खतरा बना हुआ है और किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है। उसने पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच में फायरिंग जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है।