फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कार सवार लोगों ने की फायरिंग, बाइक सवार मामा घायल, भांजा बाल बाल बचा

विज्ञापन
झिंझाना के ओदरी में हुई फायरिंग में घायल वासिद। संवाद
विज्ञापन
गांव ओदरी में दिन में नई वोट बनवाने को लेकर दो पक्षों में हुई थी कहासुनी, घायल को अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। थानाक्षेत्र के गांव ओदरी में खेत पर बाइक से जा रहे सरवर व उसके मामा वासिद पर कार सवार दो लोगों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वासिद घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शनिवार दिन में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर बीएलओ की ओर से बनाई जा रही नई वोट को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस इस विवाद से घटना को जोड़कर मामले की जांच में जुटी है।
गांव ओदरी निवासी सरवर अपने मामा गांव ख्वाजपुरा निवासी वासिद उर्फ काला के साथ शनिवार की शाम बाइक से खेत जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में केरटू की तरफ से कार आ रही थी। आरोप है कि कार सवार दो लोगों ने मामा-भांजे पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान हाथ में गोली लगने से वासिद गंभीर घायल हो गया, जबकि सरवर ने वहां से भागकर जान बचाई। घटना के बाद आरोपी कार सवार लोग मौके से भाग गए। फायरिंग की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल वासिद को लेकर थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोपहर को गांव में बीएलओ द्वारा नई वोट बनाने का कार्य किया जा रहा था। उसी दौरान घायल और आरोपी पक्ष के बीच नई वोट बनवाने को लेकर कहासुनी होना बताया गया है। उस समय ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया था। दोनों पक्ष प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। एसपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। इसकी गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। अभी पुलिस को किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें