फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तमंचा रखकर युवक को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब मोहल्ला छिपियांन निवासी मोनू सैनी को कुछ युवकों ने रास्ते में घेरकर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह अपने बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रहा था। तभी कालूराम की चक्की के पास तीन बाइक पर सवार करीब एक दर्जन युवक आ धमके। आरोप है कि हकीमान मोहल्ले के युवक ने तमंचा उसकी कनपटी पर सटाकर धमकी दी और कहा कि सुधर जा, तेरे पास सिर्फ तीन दिन का समय है, वरना तेरा इलाज कर देंगे।
इस घटना से पीड़ित और उसका परिवार सहम गया है। उसने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें