शामली की कमला कॉलोनी में उद्यमी अनुज गर्ग के आवास पर श्रीराम कथा के दौरान पांच महिलाओं से सोने की चेन स्नेचिंग हुई। दो दिन बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। जांच जारी है।
शामली। शहर की कमला काॅलोनी में आईआईए के पूर्व चेयरमैन उद्यमी अनुज गर्ग के यहां आयोजित श्रीराम कथा में आई पांच महिलाओं से सोने की चेन व स्नेचिंग की घटना के दो दिन बाद भी पुलिस को सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
उद्यमी अनुज गर्ग के आवास पर मंगलवार रात को श्रीराम कथा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों के परिवार की महिलाएं, अधिकारी और गण्यमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद आवास के बाहर ही भोजन की व्यवस्था की गई थी। खाना खाने के दौरान उद्यमी की बहन व बुआ समेत पांच महिलाओं के गले से सोने की चेन और लॉकेट की स्नेचिंग हो गई थी।
इस मामले में तीन संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ की गई थी, लेकिन उनसे कोई ठोस जानकारी न मिलने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। दो दिन बाद भी पुलिस को इस घटना में शामल चेन स्नेचरों कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
पुलिस काॅलोनी और शहर के मुख्य मार्गाें व गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही हैं। सीओ सिटी अमरदीप मौर्य का कहना है कि इस घटना में पुलिस टीमें जांच कर रही है।