फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ऊंचागांव निवासी 19 वर्षीय युवक दीपांशु की उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

ऊंचागांव निवासी दीपांशु पानीपत स्थित एक फ्लिपकार्ट कंपनी में नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार वह अपने मित्र हरियाणा के गांव कुराड़ निवासी साहिल के साथ बाइक से मसूरी घूमने गया था। शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे मसूरी-देहरादून मार्ग पर उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दीपांशु के भाई दीपक ने बताया कि हादसे के बाद उसे पहले ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान दीपांशु ने दम तोड़ दिया। दीपांशु दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित था। उसके पिता ओमप्रकाश छोटे किसान हैं। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें