फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तीन अलग-अलग मामलों में 13 दोषियों को सजा सुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। न्यायालय ने तीन अलग-अलग मामलों में 13 दोषियों को सजा सुनाई।
विज्ञापन

2016 में कैराना कोतवाली पर असलम, गफ्फार, मेहरबान, सत्तार, हारून, खुर्शीद, सद्दाम, इरशाद, वासिद उर्फ भूरा, अयूब और सलाउद्दीन निवासी मवी थाना कैराना के विरुद्ध मारपीट और बलवा तथा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन ने सभी 11 दोषियों को न्यायालय उठने तक के कारावास और 6000-6000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
दूसरे मामले में 2023 में थाना थानाभवन पर सुफियान उर्फ कैफ निवासी मोहल्ला खेल थाना कांधला के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। सिविल जज जूनियर डिवीजन ने तोशी को 10 माह के कारावास और 500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में 2009 में थाना थानाभवन पर नईम निवासी न्यामू थाना चरथावल के विरुद्ध गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। सिविल जज जूनियर डिवीजन ने दोषी को जेल में बिताई अवधि के कारावास और 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें