फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बिजली का करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कंडेला फैक्टरी में काम करने के दौरान करंट लगने से 32 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन पवन की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव का गांव के ही शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव बराला निवासी 32 वर्षीय पवन कंडेला फैक्टरी में इलेक्ट्रिशियन था। पवन के पिता सेवाराम ने बताया कि सोमवार की सुबह पवन फैक्टरी में काम करने गया था। सोमवार सुबह करीब 12 बजे फैक्टरी से फोन आया कि पवन को बिजली का करंट लग गया है तथा उसे झिंझाना के प्राइवेट अस्पताल ले गए। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक पवन की मौत हो चुकी थी। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था तथा उससे तीन छोटी बेटियां व एक बेटा है। पवन की मौत से गांव में गम का माहौल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें