शामली। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी कर रहे शिक्षक विनीत पर कार्रवाई करते हुए उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है। शिक्षक की ऊन क्षेत्र के गांव केरटू के कंपोजिट विद्यालय में तैनाती थी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने बताया कि ऊन क्षेत्र के गांव पिंडोरा के शिक्षक विनीत कुमार की गांव केरटू के कंपोजिट विद्यालय में जुलाई वर्ष 2016 में नियुक्त हुए थे। वर्ष 2020-21 के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा के समय बीईओ ऊन संजय डबराल के समय फर्जी प्रमाणपत्रों की आशंका होने के चलते प्रमाणपत्र दिखाने की बात कही गई, तो शिक्षक कुछ महीनों के लिए स्कूल से गुम हो गया था। इसके चलते इनका वेतन रोक दिया गया। जब मई 2025 में शिक्षक को नोटिस देते हुए प्रमाण पत्र दिखाने के लिए कहा गया तो शिक्षक ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद बोर्ड से जब प्रमाणपत्रों की जांच कराई गई तो शिक्षक की इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र के रोल नंबर किसी लड़की के नाम से पाया गया और बीटेक की डिग्री भी फर्जी पाई गई। इसके चलते शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गई। बीएसए ने शिक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।