शामली। दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर बलवा रेलवे पुल के पास सोमवार की रात एक कार गन्ने से भरे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार पानीपत निवासी सोनू और उसका एक साथी घायल हो गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।