कांधला। क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के हमले से लगातार महिला, पुरुष व बच्चे घायल हो रहे हैं, जिसमें घायलों की जान भी जा रही है। पालिका प्रशासन आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है, जिससे लोगों में रोष है। मंगलवार को भी आठ लोगों को कुत्तों ने काटा।
मंगलवार को गांव भारसी निवासी हिमांशु, मखमूलपुर निवासी रामपाल सिंह, गंगेरू निवासी महिला दिव्यांशी शर्मा व राशिद, ढुढार निवासी रिंकू, कस्बा निवासी आजम और आजाद सहित गांव हाजीपुर दुगड्डा निवासी बालिका तन्हा पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों ने सरकारी अस्पताल में पहुंचकर उपचार कराया। डॉक्टर ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगाकर सभी को लावारिस जानवरों से दूर रहने की सलाह दी। चिकित्सकों ने मासूम बच्ची तन्हा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया।