शामली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाने का अभियान शनिवार से शुरू किया गया। अभियान के पहले दिन कैराना क्षेत्र के गांव भूरा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ 14 दिसंबर से 22 दिसंबर तक गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान मरीजों के स्वास्थ्य की जांच के साथ आयुष्मान योजना के पात्रों के गोल्डन कार्ड भी बनाए जाने है। इस दौरान ग्रामीणों को आयुष्मान योजना के साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना की भी जानकारी दी गई। शनिवार को इस कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए गांव भूरा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में आयुुष्मान योजना के करीब 90 पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। इस दौरान 50 मरीजों की आंखों की जांच, 15 मरीज महिला एवं प्रसूति रोग और लगभग 40 अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच की गई।
शौचालयों में सेनेट्री पैड उपलब्ध कराने की मांग
शामली। नगरपालिका परिषद शामली के वार्ड 16 के अनिल उपाध्याय और वार्ड 23 की सभासद निशि रानी ने शनिवार को एडीएम अरविंद कुमार को पत्र देकर बताया कि शामली में जितने भी सार्वजनिक शौचालय संचालित है, उनमें किसी में भी महिलाओं के लिए सेनेट्री पैड की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य एवं हाईजेनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक शौचालयों में सेनेट्री पैड उपलब्ध कराए जाने की मांग की।