फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कार से ब्रांडेड कंपनी की नकली नल-टोंटी बरामद

Tue, 27 Oct 2026 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी के नाम की नकली नल-टोटियों के साथ दो भाइयों को पकड़ा है। उनके कब्जे से चार बोरों में भरी 484 नल और टोंटी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद दोनों को थाने से जमानत देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

पंजाब के बलाचौर निवासी सतविन्द्र राणा ने शहर कोतवाली पुलिस को बताया कि वह मोहाली स्थित आरके एसोसिएट्स में ऑपरेशन मैनेजर हैं। उन्हें सूचना मिली कि विश्वास नगर शाहदरा दिल्ली निवासी मनोज कुमार अपने भाई राहुल कुमार के साथ कार में ब्रांडेड कंपनी के नाम के नकली नल-टोंटियां लेकर शामली की तरफ सप्लाई करने आ रहा है।
सतविंद्र राणा कोतवाली पुलिस के साथ बलवा चौक पर पहुंचे। उसी दौरान दिल्ली की तरफ से आई कार को रोककर जांच की तो कार चलाने वाले ने अपना नाम राहुल व साथ में सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मनोज बताया। कार में रखे चार बोरों की जांच की तो उसमें नकली टोंटी व नल आदि सामान मिला।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उप निरीक्षक मुकेश दिनकर ने बताया कि मनोज ने पूछताछ में बताया कि उसने बरामद माल को अपनी फैक्टरी में तैयार किया था, जिसे वह अपने भाई के साथ शामली और अन्य जिलों में सप्लाई करने जा रहा था।
माल से संबंधित बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी भाइयों को हिरासत में लेकर कार समेत माल को कब्जे में लिया गया। चारों बोरों से एक-एक नमूना लेकर बाकी माल को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें