फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध लामबंद हुए सभासद

Sat, 02 Dec 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद के अधिशासी अधिकारी के मनमाने रवैये और बिना बोर्ड सहमति के सरकारी धन के दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए 12 पंचायत सदस्यों ने बैठक की और मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री को शिकायती पत्र भेजकर अधिशासी अधिकारी की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पंचायत जलालाबाद बोर्ड के सभासदों ने अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र राणा के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए अधिशासी अधिकारी पर भ्रष्टाचार व मनमानी किए जाने का आरोप लगाया है। बोर्ड के सदस्यों द्वारा शुक्रवार की देर शाम नगर पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माण कार्यों में घोटाले का आरोप लगाया। बैठक में सहमति के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक को बुलाकर ईओ के रवैये पर नाराजगी जाहिर की। आरोप लगाया कि अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर पंचायत कार्यालय के ऊपर बने आवास पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। आवास में तीन-तीन एयर कंडीशनर व आलीशान फर्नीचर लगाकर सरकारी पैसे की बर्बादी की गई है। चेयरमैन जहीर मलिक ने आश्वासन दिया कि जो भी कार्य बोर्ड की बिना सहमति व बिना टेंडर हुए हैं उनकी जांच कराई जाएगी व प्रत्येक माह की 15 तारीख को बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में सभासद राकेश शर्मा, प्रमिला सैनी, धर्मवीर सैनी, इमराना मलिक, विजय कुमार, पूनम देवी, राशिद अहमद, मो. इकबाल, जावेद चौधरी, संजय सैनी, राशिद मंसूरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें