फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में आज से शुरू होगा हेपेटाइटिस के मरीजों को दवा का वितरण

Fri, 01 Dec 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस के मरीजों के लिए दवा की 700 खुराक उपलब्ध हो गई है। शुक्रवार से मरीजों को दवा का वितरण किया जाएगा। पहले तीसरी खुराक वाले मरीजों को दवा दी जाएगी। दवा उन मरीजों को ही दी जाएगी, जिनका एनवीएचसीपी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 15 सितंबर से हेपेटाइटिस यानि काला पीलिया की दवा खत्म चल रही थी। करीब 25 दिन पहले शासन से 200 मरीजों की दवा ही मिल पाई थी। पहले दिन 183 और अगले दिन 17 मरीजों को दवा वितरित कर दी गई थी। इसके बाद फिर दवा खत्म हो गई थी। जिले में इस समय पोर्टल पर करीब 650 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा ने बताया कि शासन स्तर से हेपेटाइटिस के मरीजों के लिए 700 डोज मिल गई है। शुक्रवार से मरीजों को दवा का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक से चार दिसंबर तक तीसरी खुराक वाले मरीजों को दी जाएगी। इसके बाद पांच से सात दिसंबर तक द्वितीय खुराक और उसके बाद नए रोगियों को जिनका रजिस्ट्रेशन हो चुका है, प्रथम खुराक दी जाएगी। दवा का वितरण कार्य दिवस में सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें