फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सभासदों ने स्वकर प्रणाली का विरोध जताया

विज्ञापन
कांधला नगर पालिका में आयोजित बोर्ड बैठक में मौजूद सभासद । संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
- सर्वसम्मति से 40.62 करोड़ का बजट पास, 88 लाख से अधिक बचत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। नगर पालिका परिषद सभागार में मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में नगर विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। अतिक्रमण, पानी निकासी की समस्या, बंद पड़ी मशीनों और बढ़े कर शुल्क जैसे मुद्दे पूरे समय छाए रहे। बैठक में सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 40 करोड़ 62 लाख 19 हजार रुपये का बजट पास कर दिया गया। खास बात यह रही कि सभी खर्चों के बाद भी बजट में 88 लाख 66 हजार रुपये की बचत दर्शाई गई।
बैठक की शुरुआत में सभासद अफजाल अली ने नगर में चारों ओर फैले अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। उन्होंने नालों पर हुए पक्के अतिक्रमण को हटवाकर पानी की निकासी व्यवस्था को सुचारु करने की मांग रखी। इस पर अन्य सभासदों ने भी सहमति जताई।
विज्ञापन

सभासद अरुण गर्ग और अन्य कई सभासदों ने स्वकर प्रणाली को नगर में लागू न करने और इसे निरस्त करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि पालिका अधिनियम 1916 की धारा 104 के अंतर्गत जांच कराकर ही इस पर आगे कोई कदम उठाया जाए।
सभासद मनीष गोयल ने भी इस प्रणाली का विरोध करते हुए कहा कि दंत चिकित्सकों पर 100 रुपये की जगह 4000 रुपये और फिजिशियन पर 200 रुपये की जगह 3000 रुपये शुल्क लगाया जाना अनुचित और अप्रत्याशित वृद्धि है। उन्होंने इस पर दोबारा विचार करने की मांग की।
मनीष गोयल ने नगर के डंपिंग ग्राउंड पर वर्षों से बंद पड़ी मशीनों का मामला भी जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि जब सरकार सभी सुविधाएं दे रही है तो इन मशीनों का प्रयोग अब तक क्यों शुरू नहीं कराया गया।

- आंबेडकर प्रतिमा के लिए चहारदीवारी व नई प्रतिमा की मांग
वार्ड सभासद गौरव सैनी यशू ने अपने वार्ड के हरिजन चौपाल पर स्थित भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल की चारदीवारी बनाने की मांग रखी। वहीं, सभासद अनिल बोहरा ने मोहल्ला रायजादगान के हरिजन चौपाल पर आंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना कराने का प्रस्ताव रखा।

बजट में पानी, सड़क और नलकूप पर जोर
अध्यक्ष नजमुल इस्लाम और अधिशासी अधिकारी पूर्णिमा सिंह ने बताया कि नगर में पेयजल व्यवस्था के नलकूपों की मरम्मत, टूटी सड़कों का निर्माण और हाईटेंशन लाइन की दिक्कतें दूर करने पर प्राथमिकता से पैसा खर्च किया जाएगा। जल्द ही सभासदों से जरूरी कार्यों की सूची मांगी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में लिपिक अशोक कुमार, अकरम अंसारी, अमरीश कुमार, जेई समेत सभी वार्ड सभासद मौजूद रहे।

कांधला नगर पालिका में आयोजित बोर्ड बैठक में मौजूद सभासद । संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें