फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रिम पंक्ति के 740 कर्मियों को लगा वैक्सीन का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रिम पंक्ति के 740 कर्मियों को लगा वैक्सीन का टीका
विज्ञापन

शामली। जिले में नौ केंद्रों पर बनाए गए 15 बूथों पर अग्रिम पंक्ति के 740 कर्मियों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का टीका लगाया गया। लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण का प्रतिशत 41.32 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में बचे हुए अग्रिम पंक्ति के राजस्व, पुलिस, नगर निकाय के कर्मियों को टीकाकरण किया गया। 1791 कर्मियों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, जिनके लिए जिला अस्पताल में चार, सीएचसी शामली में दो, ग्लोबल शांति केयर में दो, सृष्टि अस्पताल में एक, सीएचसी थानाभवन में एक, रेलवे अस्पताल में दो, शकुंतला अस्पताल कैराना, सीएचसी जसाला व सीएचसी झिंझाना में एक-एक बूथ बनाया गया था। टीकाकरण के लिए कर्मियों की संख्या सुबह के समय कम रही। तीन बजे तक करीब 30 प्रतिशत टीकाकरण हुआ था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि शाम पांच बजे तक 740 कर्मियों को टीके लगाए गए। जो लक्ष्य के सापेक्ष 41.32 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब 25 व 26 फरवरी को स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज के टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

टीकाकरण की स्थिति
केंद्र - लक्ष्य -टीकाकरण
जिला अस्पताल - 600 - 394
सीएचसी शामली - 300 - 97
ग्लोबल शांति केयर - 300- 68
सृष्टि अस्पताल - 36- 13
सीएचसी थानाभवन - 86 -46
रेलवे अस्पताल - 333 - 73
शकुंतला अस्पताल कैराना - 71 -18
सीएचसी जसाला - 38 - 20
सीएचसी झिंझाना - 27- 10
--
केंद्र -9
बूथ - 15
लक्ष्य - 1791
टीकाकरण - 740
महिला - 46
पुरुष - 694
वॉयल खर्च - 72
प्रतिशत - 41.32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें