कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के लिए मेरठ से करीब ढाई लाख सिरिंज स्वास्थ्य विभाग को मिली हैं। जल्द वैक्सीन मिलने की उम्मीद के चलते पांच जनवरी को जिला संयुक्त चिकित्सालय और सीएचसी शामली में वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) होगा।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए होने वाले वैक्सीनेशन की तैयारियां चल रही है। शामली में शनिवार को शासन स्तर से हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को वैक्सीनेशन संबंधी सभी तैयारियां पूरी करने संबंधी दिशा निर्देश जारी किए गए। सीएमओ डॉ. वीर बहादुर ढाका ने बताया कि एनआईसी कलक्ट्रेट में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में वैक्सीनेशन को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की गई।
यह भी पढ़ें: कोरोना : मेरठ में 13 लाख लोगों को लगेगा टीका, डीएम और सीएमओ ने लिया तैयारियों का जायजा
वैक्सीनेशन से पहले जनपद स्तर पर पूर्वाभ्यास करने के निर्देश दिए गए, हालांकि पूर्वाभ्यास में किसी को वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा। पूर्वाभ्यास कर वैक्सीनेशन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को परखा जाएगा। पांच जनवरी को जिला संयुक्त चिकित्सालय और सीएचसी शामली में पूर्वाभ्यास होगा।
यह भी पढ़ें: शादी से पहले घर पहुंचा दरोगा बेटी का शव, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़, देखिए तस्वीरें
3578 हेल्थ वर्करों को लगेगी वैक्सीन
सीएमओ वीर बहादुर ढाका ने बताया कि पहले चरण में जनपद के 3578 हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसका डाटा फीड कर शासन को भेजा जा चुका है। वैक्सीन लगने के बाद उसका डाटा विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। वैक्सीनेशन के हर बूथ पर तीन कमरे की व्यवस्था रहेगी। जनपद में 15 बूथों पर वैक्सीनेशन होगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/