फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव युवक मेरठ से झिंझाना अस्पताल में शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव युवक मेरठ से झिंझाना अस्पताल में शिफ्ट
विज्ञापन

शामली। बाबरी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक को मेरठ मेडिकल से जनपद के कोविड अस्तपाल झिंझाना में शिफ्ट किया गया है। इस युवक का करीब 10 दिन से मेरठ में उपचार चल रहा था। युवक की इच्छा पर उसे यहां शिफ्ट किया गया है।
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव का युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। युवक दिल्ली में किसी कंपनी में काम करता है। घायल होने पर उसने शामली में चिकित्सक के यहां उपचार कराया, लेकिन बाद में उसने दिल्ली में उपचार कराया। वहां पर कोरोना की जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव आया था। करीब 10 दिन पहले मेरठ मेडिकल में उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया था। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि युवक और उसके परिवार के लोगों ने अपने जनपद में ही उपचार कराने की मांग की थी। इसके बाद युवक को मेरठ से झिंझाना के कोविड अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। सीएमओ ने बताया कि इस युवक के आने के बाद जनपद में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्ध की मौत के दो दिन बाद 20 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। कैराना ब्लाक के एक गांव निवासी एक वृद्ध की मौत होने के दो दिन बाद कैराना की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर वृद्ध के संपर्क में आने वाले 20 लोगों के सैंपल लिए। ब्लाक संक्रमण नोडल अतुल गर्ग ने बताया कि कैराना ब्लाक के एक गांव निवासी एक वृद्ध की तीन दिन पहले मौत हुई है। वृद्ध की मौत होने की जानकारी मिलने पर मंगलवार को कैराना से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची तथा वृद्ध के संपर्क में आने वाले 20 लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें