फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी समितियों को बांटी कोरोना किट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर निगरानी समितियों को बच्चों के लिए कोरोना किट वितरित की। उन्होंने बैंक सखियों को नियुक्ति पत्र एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सामुदायिक शौचालयों के अधिकार पत्र भी दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लॉक थानाभवन और ऊन ब्लॉक में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए मेडिकल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने थानाभवन में 20 निगरानी समितियों को कोरोना किट वितरित की। तीन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सामुदायिक शौचालय के रखरखाव के लिए अधिकार पत्र दिए। पांच ग्राम प्रधानों को मुख्यमंत्री का संदेश पत्र दिया गया।
इस दौरान एनआरएलएम के डीसी ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक बैंक करेस्पोंडेंट (बैंक सखी) की नियुक्ति होनी है। इसके लिए महिलाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। 111 ग्राम पंचायतों में बैंक सखी का चयन हो गया है। मंत्री ने ग्राम रायपुर की बबली, कादरगढ़ की डोली, मुल्लापुर की बरखा सैनी, खेड़ागदाई की सीमा, दखौड़ी जमालपुर की संजीता, कैल शिकारपुर की रूबी देवी, मारुखेड़ी की पूजा पाल, औरंगाबाद की स्वाति, गढ़ी अब्दुल्ला खां की संदीपा एवं भंदौड़ा की मंजू शर्मा को बैंक सखी के नियुक्ति पत्र दिए। इसके अलावा ऊन ब्लॉक में 15 बैंक सखी को नियुक्ति पत्र, सात समूह की महिलाओं को सामुदायिक शौचालय के रखरखाव के लिए प्रमाण पत्र, निगरानी समिति को मेडिकल किट के अलावा आठ प्रधानों को मुख्यमंत्री का संदेश पत्र दिया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं डब्ल्यूएचओ ने निगरानी समिति के कार्यों को सराहा है। निगरानी समितियां कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान गांव में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य नहीं करती तो लक्षण युक्त लोगों को समय से मेडिकल किट उपलब्ध नहीं होती और कोरोना को इतनी जल्दी नहीं परास्त नहीं किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि निगरानी समितियां तीसरी लहर के दृष्टिगत मेरा गांव, मेरा देश, कोरोना मुक्त संकल्प के साथ अपने कार्य को करेंगी। इस दौरान डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एसडीएम ऊन मणि अरोड़ा, डीसी एनआरएलएम शैलेन व्यास, कृषि उपनिदेशक शिव कुमार केसरी आदि मौजूद रहे। संचालन परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी ने किया।
------------------
ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया
शामली/गढ़ीपुख्ता। प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। सीएमओ ने उन्हें बताया कि उत्तम शुगर मिल के सहयोग से प्लांट का निर्माण कराया गया है तथा प्लांट की क्षमता 250 एलपीएम है। प्रभारी मंत्री ने सीएचसी में आए मरीजों से वार्ता भी की। उन्होंने द्वितीय तल पर चल रहे कोविड-19 टीकाकरण कार्य का भी जायजा लिया। सीएमओ ने बताया कि तीसरी लहर के मद्देनजर बच्चों के लिए आठ बेड का अलग से वार्ड बनाया गया है। इसके बाद मंत्री ने सीएचसी ऊन पहुंचकर ओपीडी कक्ष, कोल्ड चेन कक्ष, महिला वार्ड, नर्स ड्यूटी कक्ष, लेबर रूम आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एसडीएम शामली संदीप कुमार, सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल, डीडीओ प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें