फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में लौटी रौनक, दुकानदारों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू में मिली छूट, बाजार हुआ गुलजार
विज्ञापन

शामली। कोरोना कर्फ्यू में छूट मिलते ही सुबह सात बजे बाजार खुल गया। करीब एक माह बाद दुकानें खुली तो दुकानदारों को साफ-सफाई में घंटों लग गए। दस बजे तक बाजार में अच्छी खासी भीड़ जुट गई। शाम सात बजे तक लोगों ने खूब खरीदारी की। बाजार खुलने के बाद दुकानदारों के चेहरे खिल उठे।
जिले में कोरोना के सक्रिय केस 600 से कम होने पर बाजार खोलने की अनुमति मिल गई है। मंगलवार को सुबह सात बजे व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोली। करीब एक माह बंद रही दुकानों की साफ-सफाई में व्यापारियों को घंटों लग गए। कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाजार दोपहर 12 बजे तक खुलते थे। इसलिए लोग सुबह से ही खरीदारी को पहुंच जाते थे। मंगलवार को पूरा दिन बाजार खुलने के कारण लोग दस बजे के बाद खरीदारी को निकले।
विज्ञापन

गढ़ीपुख़्ता में करीब एक माह बाद बाजार खुलने पर चहल-पहल दिखाई दी। मंगलवार को गारमेंट्स, जूता, मिठाई, बर्तन आदि सभी सामानों की दुकानें खुल गईं। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष नीरज जैन का कहना है कि दुकानें खोलने की अनुमति मिलने से व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए बाजार को खोला जा रहा है। ग्राहकों को मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा गया।
जलालाबाद में मंगलवार को ब्यूटी पार्लर, सैलून के अलावा सभी दुकानें खुल गईं। कस्बे के मोती बाजार, कटहरा बाजार, मेन बाजार, गली मोहल्लों की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल नजर आई। काफी समय बाद दुकानें खुलने से दुकानदारों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। कपड़ा विक्रेता मुरारी नारंग, कॉस्मेटिक विक्रेता बिलाल, दिलशाद, रोहित मित्तल ने बताया कि काफी समय से दुकानें बंद होने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को बाजार खुले तो ग्राहक भी आए। मास्क लगाकर आने वाले ग्राहकों को ही सामान बेचा गया।
बाजार खुलते ही शुरू हो गई लापरवाही
शामली। बाजार खुले तो लापरवाही भी शुरू हो गई। नगर के नाला पटरी रोड, कबाड़ी बाजार, माजरा रोड, बड़ा बाजार में खरीदारों की खूब भीड़ रही। वैसे तो ज्यादातर लोग मास्क लगाए हुए थे. लेकिन कुछ लोग बिना मास्क के भी घूमते दिखे। कुछ दुकानदार भी बिना मास्क लगाए दुकान पर सामान बेचते नजर आए। बाजार में काफी भीड़ रही, इससे लोग सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए।
विज्ञापन

नमी और चूहों ने दुकानों में किया नुकसान
शामली। किराना को छोड़कर अन्य दुकानें करीब एक माह से बंद थी। इसके चलते कुछ दुकानों में नमी आने तथा चूहों के कारण कुछ नुकसान हुआ है। कबाड़ी बाजार की कपड़े, गिफ्ट आइटम और अन्य सामान की कुछ दुकानों में दीमक लगी पाई गई है। दुकानदारों ने सुबह सबसे पहले इसे साफ किया। इसके अलावा कपड़ों एवं हलवाई, नमकीन आदि की दुकानों में चूहों ने नुकसान पहुंचाया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि कुछ दुकानों में थोड़ा बहुत नुकसान हुआ है। चूंकि एक माह से दुकानें बंद थी, इसलिए थोड़ा-बहुत नुकसान तो होता ही। बाजार खुलने से व्यापारियों को राहत मिली है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दुकानें खोली गईं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि बिना मास्क लगाए गए ग्राहकों को व्यापारियों ने सामान नहीं दिया। शासन-प्रशासन की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया गया है। उन्होंने बताया कि सतर्कता से ही कोरोना के मामलों में कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें