फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय कार्डधारकों को तीन से 15 तक मिलेगा खाद्यान्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अंत्योदय कार्डधारकों को तीन से 15 तक मिलेगा खाद्यान्न
विज्ञापन

शामली। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जून माह के प्रथम चक्र में तीन से 15 तक सभी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों में तीन किलोग्राम गेहूं और दो किलोग्राम चावल प्रति यूनिट निशुल्क वितरण ई-पॉश मशीन के माध्यम से उचित दर दुकानों पर नियुक्त नोडल/पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की मौजूदगी में होगा।
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी शशिकांत ने बताया कि खाद्यान्न वितरण में राशनकार्डधारकों को पोर्टबिलिटी के तहत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा 13 से 15 जून तक एवं आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल वैरिफेकशन के माध्यम से खाद्यान्न वितरित होगा। खाद्यान्न वितरण की आखिरी तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सभी सस्ते गल्ले की दुकानदार अपनी दुकानों पर अंदर तथा बाहर नि:शुल्क वितरण की सूचना का प्रदर्शन तीन स्थानों पर पोस्टर और पर्चे आदि के माध्यम से करेंगे। कोविड-9 महामारी से बचाव हेतु शासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशो जैसे-सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना, सैनिटाइजर का प्रयोग करना, ई-पॉश पर अंगूठा लगाने से पूर्व हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोना आदि का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें