शामली जनपद के गांव लक्ष्मणपुरा स्थित सहकारी समिति पर बुधवार देर रात कर्मचारियों में जमकर लात-घूसें चले। सूचना पर पहुंची दोनों को थाने ले गई, जहां समझौता होने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।
मेरठ करनाल हाईवे पर गांव लक्ष्मणपुरा में स्थित सहकारी समिति पर तैनात कर्मचारी रामकरण अपने साथी के साथ दावत कर रहा था। इस दौरान समिति के एमडी आशीष अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंच गए। उनकी रामकरण के साथ कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्ष में लात-घूंसे चले। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण भी मौके पर आ गए। जिन्होंने दोनों पक्षों में बीच-बचाव का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ भी हाथापाई की गई।
यह भी पढ़ें: खौफ: पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात आदित्य, हर बार दी खाकी को मात,पढ़ें खिलाड़ी से बड़े अपराधी बनने की कहानी
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस समिति के एमडी आशीष व कर्मचारी रामकरण को लेकर थाने आ गई। बाकी लोग मौके से फरार हो गए। एसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि देर रात दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। किसी तरह की कोई तहरीर नहीं आई है।