फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शहर को साफ स्वच्छ बनाने में नागरिकों से मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगर पालिका परिषद शामली में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की तरफ से वार्ड स्वच्छता के उद्देश्य से स्वच्छता जन जागृति दिवस मनाया गया। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने नागरिकों से शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने में सहयोग देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

बुधवार को पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ईओ रामेंद्र सिंह ने कहा कि नगर क्षेत्र की साफ सफाई व्यवस्था केवल हमारे सफाई मित्रों की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदारी हम सभी की है, क्षेत्रवासियों की है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे सड़कों पर कूड़ा ना डालें और कूड़ा गाड़ी को ही दें। उन्होंने बताया कि जल्द ही नगर क्षेत्र में एक गाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह गाड़ी प्रत्येक घर-घर जाकर खाद्य पदार्थ सब्जी, फल, रोटी व अन्य खाद्य सामान लेकर प्रतिदिन नगर पालिका द्वारा बनाई गई अस्थाई गोशाला में ले जाएगी। इससे पहले सभासदों, पालिका कर्मचारियों और गण्यमान्य व्यक्तियों ने नगर विकास मंत्री डॉ. एके शर्मा के संबोधन का लाइव प्रसारण सुना।
इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी, लिपिक अनिल शर्मा, लक्ष्मण सिंह, सभासद रोबिन गर्ग, बबीता गुप्ता, आशीष गुप्ता, अरविंद खटीक, अजय कुमार उर्फ बॉबी, धीरेंद्र निर्वाल, संजय उपाध्याय, सलमान अहमद, देवेंद्र बिडला, प्रवीण कुमार, राजन पाहिवाल, मनीष कुमार, दीपक चंद्रा, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें