फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति व्यवस्था कायम रखने में करें सहयोग

विज्ञापन
मदरसे में आयोजित कार्यक्रम में एसपी अजय कुमार का पुष्प देकर स्वागत करते मौलाना। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। एसपी अजय कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं को लेकर गुमराह न हो, क्योंकि सोशल मीडिया पर हर सूचना सही नहीं होती। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान देकर शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित मदरसे में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जमीयत उलमा के पदाधिकारी शामिल रहे। एसपी ने कहा कि अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट से जो भी फैसला आए, उसका सभी लोग सम्मान करते हुए स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि कुछ खुराफाती तत्व अफवाहों को फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। ऐसे सभी खुराफाती असामाजिक तत्वों पर पुलिस द्वारा कड़ी निगाह रखी जा रही है। ऐसे लोगों को चिह्नित भी किया जा चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी साइबर सेल व पुलिस द्वारा निगरानी की जा रही है। अगर सोशल मीडिया पर या अन्य किसी माध्यम से गलत सूचनाएं प्रचारित करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जमीयत उलमा के सदर मौलाना साजिद ने कहा कि जमीयत हमेशा से देश में अमन चैन कायम करने का काम करती है और आज भी देश में अमन की बात कर रही है। लेकिन कुछ ऐसे लोगों पर भी पाबंदी लगाने की जरूरत है, जो छोटी छोटी बातों पर अमन खराब करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिल से स्वागत करने का आह्वान किया है। इस अवसर पर जनरल सैकेट्री मौलाना अयूब, मौलाना यामीन, सभासद हाजी खालिद, कालू कुरैशी, राशिद अली एडवोकेट, नसीम, मौलाना नजाकत अली, मुफ्ती जुबैर, मौलाना बदरूल हुदा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें