फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गेहूं क्रय केंद्र पर ठेकेदारों का कब्जा, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- तौल व्यवस्था व सुविधाओं के अभाव का आरोप
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। नगर की नवीन कृषि मंडी समिति परिसर में संचालित गेहूं क्रय केंद्र पर व्यवस्थाओं को लेकर किसानों में रोष है। किसानों का आरोप है कि केंद्र पर ठेकेदारों का कब्जा है और जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं रहते, जिससे अव्यवस्थाएं हावी हैं।
सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है, जो पिछले वर्ष 2425 रुपये प्रति क्विंटल था। इसके बावजूद किसानों को केंद्र पर अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं।
विज्ञापन

बुधवार को क्रय केंद्र का शुभारंभ किसान रामचरण सिंह द्वारा 35 क्विंटल गेहूं की आवक से हुआ। पूरे दिन में कुल 104 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि केंद्र पर न तो बैठने की समुचित व्यवस्था है और न ही सही तौल के उपकरण उपलब्ध हैं। पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है।
किसानों ने आरोप लगाया कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी पल्लेदारों द्वारा घटतौली की जा रही है। विरोध करने पर किसानों के साथ अभद्रता व मारपीट तक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

किसान रामचरण सिंह ने बताया कि गेहूं तौल के बाद उसे तुरंत सील नहीं किया गया, बल्कि खुले में ही छोड़ दिया गया। बारिश के दौरान किसानों को खुद ही तिरपाल की व्यवस्था कर गेहूं को भीगने से बचाना पड़ा।
निरीक्षक विजय सिंह ने जल्द सभी व्यवस्थाएं सुचारु कर दी जाएगी। किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें