कांधला (शामली)। ठेके पर शराब देने से मना करने पर गुस्साए युवक ने ठेकेदार से मारपीट करते हुए लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। घटना के तीसरे दिन दी गई पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पिस्टल कब्जे में ले लिया है।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे बुढ़ाना मोड़ के पास मॉडल शाप है। रात्रि नौ शराब की दुकानें बंद हो जाती हैं। शराब की दुकान के ठेकेदार रोमी मलिक ने बताया कि बुधवार रात करीब दस बजे कस्बे के मोहल्ला गुजरान निवासी शाबिर जंग शराब लेने के लिए पहुंचा। उस दुकान के दरवाजे को जोर-जोर से पीटना शुरू कर दिया। मना करने पर वह झगड़े पर उतर आया। आरोप है कि विरोध करने पर उसने दहशत फैलाने के लिए अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया। उसके बाद कार्रवाई करने पर जाने से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दबाव व डर के कारण पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी। ठेकेदार ने बताया कि आरोपी लगातार धमकी देता रहा। शुक्रवार को उसने अपने साथियों के साथ थाने सपर पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले लिया है। उसके शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए कार्रवाई की जाएगी।