फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा नदी पर दो लेन के पुल का निर्माण कार्य पूरा

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव सल्फा में पुल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कृष्णा नदी पर दो लेन के पुल का निर्माण कार्य पूरा
विज्ञापन

शामली। आखिर ढाई साल बाद उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने सल्फा गांव में कृष्णा नदी पर दो लेन का पुल निर्माण कार्य पूरा कर दिया है। पुल को सल्फा- हसनपुर गांव के लिंक मार्ग के पक्का हो जाने के बाद मेरठ- करनाल और दिल्ली- यमुनोत्री हाईवे को जोड़ेगा। इस पुल के निर्माण होने से हल्के सवारी वाहनों और आम नागरिकों के लिए बाईपास का काम करेगा।
सल्फा गांव में कृष्णा नदी पर पुल न होने से हसनपुर- लिसाढ़ गांव जाने के लिए आम नागरिकों को परेशानी होती थी। हसनपुर- लिसाढ़ गांव के आम नागरिकों को चार किमी दूर झाल गांव से सल्फा गांव होकर जाना पड़ता था। सल्फा गांव में कृष्णा नदी पर दो लेन का पुल निर्माण कराने के लिए भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल के अनुरोध पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने कृष्णा नदी पर काबड़ौत में चार लेन और सल्फा गांव में कृष्णा नदी पर दो लेन पुल का इस्टीमेट बनवाकर शासन को भेजवाया था।
विज्ञापन

शासन ने काबड़ौत में कृष्णा नदी पर चार लेन और सल्फा गांव में दो लेन के पुल की स्वीकृति के लिए नाबार्ड में भेजा था। नाबार्ड से धनराशि स्वीकृत होने के बाद 31 मार्च 2018 को शासनादेश जारी किया गया। पुल निर्माण कराने के लिए उत्तर प्रदेश निगम को कार्यदाई संस्था बनाकर जिम्मेदारी दी गई थी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सात मई 2018 को झिंझाना में आयोजित सभा में आनलाइन काबडौत में कृष्णा नदी पर चार लेन और सल्फा गांव में दो लेन का उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण का शिलान्यास किया था। उत्तर प्रदेश सेतु निगम सहारनपुुर ने दोनो पुलों का निर्माण शुरू कर दिया था। काबड़ौत में चार लेन के पुल का जून माह में उपम़ुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लोकार्पण कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश सेतु निगम सहारनपुर 10 करोड़ 34 लाख 71 हजार रुपये की लागत से ढाई साल बाद सल्फा गांव में कृष्णा नदी पर दो लेन का 70.8 मीटर लंबाई का पुल निर्माण पूूरा कर चुके हैं। सेतु निगम के सहायक अभियंता मोहित कुमार ने बताया कि झाल-सल्फा गांव की लिक रोड से सेतु की 250 मीटर, हसनपुर गांव जाने वाली दो किमी लंबाई की अप्रोच रोड का मिट्टी कार्य पूरा होचुका है। पत्थर- रोड़ी और तारकोल डालकर लेपन कार्य अधूरा है। बरसात खत्म होने के बाद सितंबर के आखिर सप्ताह में अप्रोच रोड का कार्य पूरा दिया जाएगा।
शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट
- शामली। उत्तर प्रदेश सेतु निगम के अधिशासी अभियंता जसवंत स्याना का कहना है कि सल्फा गांव में कृष्णा नदी पर पर पुल तैयार हो चुका है। अप्रोच रोड तैयार हो जाने के बाद उपमुख्यमंत्री को पुल तैयार करने की ओके रिपोर्ट भेजी जाएगी-- जसवंत स्याना अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश सेतु निगम सहारनपुर।
विज्ञापन

-लिसाढ़- हसनपुुर और सल्फा गांव की दूूूरी होगी कम
शामली। भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल का कहना कि कृष्णा नदी पर सल्फा गांव का दो लेन का पुल हसनपुर-लिसाढ गांव को जोड़ने का काम करेगा। हसनपुर और लिसाढ़ के ग्रामीणों को सल्फा गांव आने के लिए 8-10 किमी दूूरी तय करके झाल गांव से होकर आना पड़ता था, जिससे आम नागरिकों को परेशानी होती थी। दो लेन के सेतु बनने के बाद हसनपुर गांव की दूूूूरी दो किमी हो जाएगी। हसनपुर से लिसाढ़ और सल्फा, रसूलपुर गुजरान, ब्रहमखेड़ा और खंदरावली गांव के पास दिल्ली- शामली, सहारनपुर रोड़ से जुड जाएगा।
-- सल्फा गांव में कृष्णा नदी पर बना दो लेन का पुल----
पुल निर्माण की स्वीकृति--- 31 मार्च 2018--
पुल की लंबाई-- -70.8 मीटर
लागत-- --10 करोड़ 34 लाख 71 हजार रुपये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें