फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एसपी आवास का निर्माण होगा शुरू, 2.96 करोड़ रुपये हुए स्वीकृत

Mon, 30 Mar 2026 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में पुलिस अधीक्षक के नए आवास का निर्माण अगले दो माह में शुरू होने जा रहा है। इसके लिए शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में दो करोड़ 96 लाख 94 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है।
विज्ञापन

नवीन जिला मुख्यालय पर डीएम आवास कॉलोनी के पास 9029.27 वर्ग गज भूमि एसपी आवास के लिए आरक्षित की गई है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी यूपी सिडको, सहारनपुर को सौंपी गई है। एजेंसी जल्द ही ऑनलाइन टेंडर जारी कर ठेकेदार का चयन करेगी, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आवास का निर्माण कार्य बरसात से पहले शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा आवास
नए एसपी आवास भवन में कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसमें पांच बेडरूम, ड्राइंग रूम, गेस्ट रूम, किचन और लोबी, आवासीय कार्यालय। इनके अलावा गार्ड रूम, चारदीवारी, चार सेंट्री पोस्ट और पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें