शामली। विश्व हिंदू परिषद के बैनरतले धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम में संगठन के प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण जरूरी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यों के लिए प्रत्येक परिवार के सदस्य को प्रतिदिन धर्म रक्षा निधि के नाम पर धनराशि एकत्र करनी होगी।
रविवार को चौधरी चरणसिंह बारातघर में विहिप के धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम में जयपाल सिंह ने कहा कि बच्चों में संस्कार पैदा करने होंगे, जिससे अपने मां-बाप का ज्यादा से ज्यादा सम्मान कर सकें।
उन्होंने कहा कि जैसे भगवान के लिए समर्पण करते हैं, उसी प्रकार राष्ट्र निर्माण के धार्मिक कार्यों के लिए समर्पण करते हुए प्रतिदिन धनराशि की बचत करनी होगी, जिससे विश्व हिंदू परिषद के कार्य पूरे हो सके। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष अजित सिह, विहिप के जिलाध्यक्ष सुभाष मलिक, जिला कार्यवाह अध्यक्ष नरेंद सिंह, राजबहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह ,नबाब सिंह, सतपाल सिंह, बजरंग दल के जिला संयोजक विवेक प्रेमी, पंकज सिंह, दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका ऋचा मलिक, माता शांति, कुसुम बत्रा, स्नेहलता, सुमन, विशाल, सोनू, दिनेश कुमार ,शीशपाल सिंह हरवीर सिंह मलिक मेघपाल सिंह मौजूद रहे। संचालन रजनीश नामदेव ने किया।
उधर, हिंदू युवा वाहिनी की जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने पर खुशी प्रकट की गई। वक्ताओं ने कहा कि योगी के मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश में विकास होगा। जिला अध्यक्ष राजीव मौर्य ने रविंद्र सिंह का स्वागत किया। जिला मंत्री बल्लभ राणा आदि मौजूद रहे।