फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जलालाबाद बस स्टेशन में इलेक्ट्रिक बसों के रिचार्जिंग सेंटर का निर्माण शुरू

Tue, 07 Jul 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जलालाबाद के रोडवेज बस स्टेशन में इलेक्ट्रिक बसों के रिचार्जिंग सेंटर बनाने का काम शुरू हो गया है। दो माह में रिचार्जिंग सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा। शासन से इलेक्ट्रिक बसों का आवंटन होने के बाद जिले के ग्रामीण मार्गों पर बसों को संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ- लखनऊ, अयोध्या, मथुरा समेत बड़े शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है। नगर विकास मंत्रालय की ओर से हर जिला मुख्यालय में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए रिचार्जिंग सेंटर स्वीकृत किए गए थे। दिल्ली-शामली- सहारनपुर हाईवे पर शामली जिले के जलालाबाद और बागपत जिले के बड़ौत में इलेक्ट्रिक बसों का रिचार्जिंग सेंटर स्वीकृत किए हैं।
शामली डिपो में जलालाबाद में इलेक्ट्रिक बसों बिजली विभाग की ओर से एक करोड़ 28 लाख रुपये का एस्टीमेट आठ माह पहले बनाकर भेजा गया था। शासन से इलेक्ट्रिक बसों का रिचार्जिंग सेंटर की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। पिछले 15 दिनों से जलालाबाद बस स्टेशन में रिचार्जिंग बस स्टेशन में दो कमरे बनाने के लिए फाउंडेशन का काम शुरू हो गया है। एआरएम प्रशांत कुमार ने बताया कि अगले दो माह में इलेक्ट्रिक बसों का रिचार्जिंग सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा। शासन से 25 इलेक्ट्रिक बसों के उपलब्ध होने पर ग्रामीण मार्गों पर संचालित किया जाएगा। बस अड्डे तक अतिरिक्त बिजली की लाइन खींचकर अलग से ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। ट्रांसफार्मर से बसों को रिचार्जिंग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें