फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे का मार्च माह तक पूरा होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हरियाणा और पश्चिमी यूपी को जोड़ने वाला 121 किमी लंबाई का अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे जिले के थानाभवन क्षेत्र के गोगवान-जलालपुर में 700 मीटर दूरी पर समाप्त हो गया है। यहां पर इंटरचेंज मिलेगा। वाहन उतर और चढ़ सकेंगे। वहां से एक्सप्रेसवे यूटर्न लेकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में मिल रहा है। गोगवान जलालपुर में गोलचक्कर बनाया जा रहा है। मार्च माह तक अंबाला शामली एक्सप्रेसवे का काम पूरा होगा।
विज्ञापन

121 लंबाई वाले अंबाला-शामली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे थानाभवन क्षेत्र के गोगवान जलालपुर के गोल चक्कर से 700 मीटर की दूरी पर समाप्त हो रहा है। गोगवान जलालपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को क्राॅस कर रहा है। गोगवान-जलालपुर में अंबाला-शामली का उपरिगामी पुल का निर्माण किया जा रहा है। उपरिगामी पुल पर गर्डर रखने का कार्य पूरा हो चुका है।
निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक, गोगवान-जलालपुर से 700 मीटर पर अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे खत्म हो रहा है। यहां पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे मिल रहा है। पिछले ढाई साल से काम चल रहा है। इस एक्सप्रेसवे का पूरा करने का पहले फरवरी तक लक्ष्य निर्धारित किया गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली ने अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे की जिम्मेदारी दी थी। बाद में प्राधिकरण नई दिल्ली की ओर से अंबाला-शामली एक्सप्रेस का सहारनपुर-शामली जिले का निर्माण कार्य बागपत इकाई को सौंपा गया। निर्माण एजेंसी के परियोजना प्रबंधक हिमांशु चौधरी ने बताया कि आगामी 31 मार्च तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुटराड़ा से 100 मीटर दूरी पर देहरादून और दिल्ली
शामली के बुटराडा से दिल्ली और देहरादून हाईवे की लंबाई 100 किमी है। शामली से डे़ढ घंटे में दिल्ली-देहरादून वाहन चालक आसानी से आ जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें