फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

Thu, 07 Apr 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पदयात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। कांग्रेस विधायक पंकज मलिक और जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कांधला क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पदयात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


बुधवार को कांधला क्षेत्र के गांव आल्दी, जिडाना, गढ़ी श्याम कौर, गंगेरू, कांधला कस्बे में कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली। इस दौरान चौपाल लगाकर कांग्रेस के कार्यकाल का बखान किया गया। विधायक पंकज मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार की मिलीभगत से मिल मालिक किसानों का भुगतान नहीं कर रहे हैं।

किसानों को अन्य फसलों के भी वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं। आहवान किया कि विधानसभा चुनावों में पार्टी के साथ जुड़कर देशहित के लिए अपनी भागीदारी दें। मतलूब प्रधान, ओमबीर उपाध्याय, सुल्तान सिंह, आरके जैन, डिंपल शर्मा, किताबू चौधरी,रमन शर्मा, राजेन्द्र चौधरी, श्रीराम शर्मा, राम किशोर पारचा, मुरसलीन प्रधान, सुशील प्रधान, श्याम सुंदर शर्मा, राजेन्द्र प्रमुख, अनुज पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें