फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व विधायक के घर चोरी

Thu, 18 Oct 2018 12:14 AM IST
amarujala
विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पंकज मलिक के शामली स्थित आवास पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। मकान के ताले तोड़कर तोड़फोड़ की गई। बदमाश ने मकान से नकदी और जेवर के अलावा एलईडी चोरी कर ली। पूर्व विधायक ने आशंका जताई है कि वारदात में हमले की साजिश हो सकती है। क्योंकि मंगलवार रात वह अकेले ही मकान पर रुकने वाले थे।  
विज्ञापन

पूर्व विधायक पंकज मलिक का शामली में झिंझाना रोड स्थित विकास नगर में आवास है। मंगलवार रात वह अपने आवास पर लोगों से वार्ता करने के बाद पिता पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक की कॉल आने पर मुजफ्फरनगर चले गए थे। वहीं, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोसी सत्यप्रकाश ने कॉल करके मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटने की जानकारी दी। इसके बाद पंकज मलिक अपने आवास पर पहुंचे तथा घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक को सूचित किया। पूर्व विधायक के आवास में चोरी की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया, जिसके चलते सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की छानबीन कराने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड मकान से सूंघते हुए करीब 300 मीटर की दूरी पर एक कारखाने तक पहुंचा। वहां एक व्यक्ति को दो बार सूंघा। इसके चलते पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरु कर दी।  पूर्व विधायक पंकज मलिक ने घटना के संबंध में शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके मकान से ताला तोड़कर अंदर कमरे में रखी अलमारी का ताला भी तोड़ा गया। अलमारी से सोने के जेवर, कुछ रुपये तथा एलईडी चोरी की गई है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है, जल्दी ही खुलासा कराया जाएगा।  

 घटना के पीछे साजिश की आशंका - मलिक  
पूर्व विधायक पंकज मलिक का कहना है कि बदमाशों ने उनके आवास के मुख्य गेट का ताला तोड़ने के बाद उसी कमरे को निशाना बनाया, जिसमें वह सोते हैं। कमरे में एक अलमारी को तोड़कर चोरी की गई, जबकि दूसरी अलमारी को तोड़ने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि कमरे के बाहर मिक्सी, टीवी आदि सामान को नहीं छेड़ा गया, जबकि दीवार पर टंगी बंदूक भी नहीं छेड़ी गई। इससे आशंका है कि घर में घुसे बदमाशों का मकसद कुछ और था। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि गंभीरता से जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें