फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरव को बधाई मिलने का सिलसिला जारी

विज्ञापन
शामली स्कोटिश के छात्र जिला टॉपर आरव बालियान को मिठाई खिलाते माता पिता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शुक्रवार को सीबीएसई इंटर के घोषित रिजल्ट में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली के छात्र आरव बालियान 99.2 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर बने हैं। आरव को दूसरे दिन शनिवार को भी परिजनों, मोहल्लेवासियों और परिचितों का मिठाई खिलाने, बधाई देने वालों का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

आरव की सफलता पर परिजनों और स्कूल में खुशी का माहौल है। छात्र के पिता संजीव वर्मा और मां आशा अपने बेटे की सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने भी अपने बेटे को मिठाई खिलाकर उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि आरव शुरू से ही एक मेधावी छात्र रहे है। शांत स्वभाव के आरव बालियान के मन में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कुछ नया करने की ललक रहती है। स्कूल चेयरमैन राजकुमार गर्ग, निर्देशक राजीव गर्ग व रितेश गर्ग, कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ. प्रदीप त्यागी और शिक्षकों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें