फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर संघर्ष, 12 महिला-पुरुष घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। ऊदपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों में पुश्तैनी संपत्ति को लेकर विवाद बताया गया है।
विज्ञापन

चौसाना क्षेत्र के गांव ऊदपुर में दो बीघा भूमि पर दोनों पक्ष दो-दो साल खेती करते आ रहे थे। विगत दिनों भूमि पर मिट्टी के खनन को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष की शिकायत पर प्रशासनिक कार्रवाई हुई थी, जिसके बाद से दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई थी। शुक्रवार को दो साल की अवधि पूरी होने के बाद दूसरा पक्ष बंटवारे को लेकर अड़ गया, जिस पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। कुछ ही समय के बाद दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडों के साथ पहुंचे और जमकर संघर्ष हुआ। एक इसमें गर्भवती महिला सहित 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि जमीनी विवाद में झगड़ा हुआ है। घायलों को ऊन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें