रास्ते से बुग्गी हटाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष
कैराना। रास्ते से बुग्गी हटाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया है।
बुधवार की शाम कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव भूरा निवासी मुरसलीन अपने भाई मुस्तकीम के साथ खेत से बुग्गी लेकर गांव में आ रहा था। रास्ते में एजाज हसन की बुग्गी खड़ी थी। मुरसलीन द्वारा बुग्गी हटाने के लिए कहा गया, तो मुरसलीन व एजाज के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में एक पक्ष से मुरसलीन व उसका भाई मुस्तकीम तथा दूसरे पक्ष के एजाज हसन, मुबारिक व आसिफ घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार कराया गया। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई हैं, जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।