शामली आठ्ठे वाला मन्दिर में श्रीगणेश महोत्सव पर पूजन करते श्रद्धालु।
- फोटो : SHAMLI
गणपति की विशेष पूजा-अर्चना
शामली। श्रीगणेश प्रकटोत्सव के पांचवें दिन घरों में रिद्धि सिद्धि के दाता विनायक गणपति की विशेष पूजा -अर्चना की गई। शाम के समय आरती उतार कर परिवार जनों की सुख समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर प्रसाद वितरित किया गया। बुधवार को हनुमानधाम पर शाम के समय गणपति की पंडितों की ओर से विशेष पूजा अर्चना करके आरती उतारी गई। शहर के बुढ़ाना रोड़ रमेश पांचाल के आवास पर स्थापित गणपति की शाम के समय विशेष पूजा अर्चना के बाद आरती उतारी गई। परिजनों के लिए सुख समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर विनय पांचाल, रमेश चंद पांचाल, महेंद्र कुमार, पप्पू, संजय कुमार, हरिओम, वरुण, शुभम, मधुसुदन आदि परिजन मौजूद रहे।
शामली बुढ़ाना रोड पर श्रीगणेश महोत्सव पर पूजन करते श्रद्धालु।- फोटो : SHAMLI