फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव को लेकर कहासुनी में दो पक्षों में संघर्ष, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव को लेकर कहासुनी में दो पक्षों में संघर्ष, सात घायल
विज्ञापन

शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव अशरफपुर में पंचायत चुनाव को लेकर हुई कहासुनी में दो पक्षों में संघर्ष हो गया, जिसमें दोनों पक्षों से दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव अशरफपुर में राजकुमार और सुभाष पक्ष के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों से लाठी डंडे व धारदार हथियार चलने से संघर्ष हो गया। राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीडीसी का चुनाव लड़ने का दावेदार है। चुनाव को लेकर सुभाष पक्ष से कहासुनी हो गई थी। कुछ देर बाद बाद सुभाष पक्ष से संतलाल आदि ने उसके घर पर हमला कर दिया। हमले में वह और परिवार के रघुवीर सिंह,बलराज, कांति व धर्मवीर घायल हो गए। उधर, दूसरे पक्ष से सुभाष ने तहरीर देकर हमला करने का आरोप लगाया, जिसमें कृष्णपाल व कलावती आदि घायल हो गए। झिंझाना थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर चार-चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह विवाद पंचायत चुनाव को लेकर न होकर बाइक निकालने को लेकर कहासुनी को लेकर हुआ था। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया गांव हसनपुर में युवक से मारपीट का वीडियो वायरल प्रकरण में 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसमें 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें