अजित सिंह के निधन पर शोक जताया
शामली। रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया गया। वक्ताओं ने कहा कि छोटे चौधरी के निधन से किसान युग का अंत हो गया है।
शुक्रवार को शहर के माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा की गई। जिसमें चौधरी अजित सिंह के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया गया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष डाक्टर योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि छोटे चौधरी के निधन से किसान युग का अंत हो गया है। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने पूरे जीवन किसान, मजदूरों के लिए संघर्ष किया। चीनी मिलें स्थापित करने और गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए आंदोलन किए।
शोक सभा में रालोद के युवा राष्ट्रीय महासचिव अशरफ अली खान, प्रदेश सचिव अनवार चौधरी, थानाभवन ब्लाक के पूर्व प्रमुख शेर सिंह राणा, कंवरपाल मालैंडी, जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार पंवार, पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप, सुरेंद्र गंदेवडा, हरेद्र ताना, रजनीश कोरी, डाक्टर मुबारक अली, सतवीर मूछ, प्रवीण कादियान, सर्वेश सिंभालका, बाबूराम पंवार मौजूद रहे।