फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करे:ं सुरेश राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करें: सुरेश राणा
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया जा सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को नवीन विकास भवन के सीडीओ कार्यालय कक्ष में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जिले के अफसरों की बैठक लेकर जिले में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिससे समय पर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया जा सके। मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जो नए निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं, उन सभी का भी तत्काल शिलान्यास कराते हुए कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम जसजीत कौर ने संबंधित कार्यदाई संस्थाओं एवं अधिकारियों को परियोजनाओं का निर्धारित समय के अनुसार विधिवत लोकार्पण-शिलान्यास की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डीडीओ प्रमोद कुमार, डीआईओएस सरदार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें