शामली कलक्ट्रेट सभागार में बैक कर्मियों की बैठक लेते डीएम।
- फोटो : SHAMLI
शामली। डीएम अखिलेश कुमार सिंह नेेे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए करते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय रहते जिन विभागों द्वारा परियोजनाओं को पूरा नहीं किया गया, तो ऐसे विभागों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुपोषण अभियान में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को चिह्नित कर दंडित करने का निर्देश दिए।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम नेेे जिले के अफसरों की बैठक लेकर विकास कार्यों की परियोजनाओं की समीक्षा की। कहा कि जिन विभागों की कार्य योजना अधूरी है, उसे पूर्ण करते हुए लक्ष्य को जल्द पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने सीएमओ से पूछा पिछली बैठक में प्राथमिक और सामुदायिक चिकित्सा केंद्रों पर जो चिकित्सक अनुपस्थित रहते है, ऐसे चिकित्सकों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की गई है। सीएमओ ने बताया कि प्राथमिक और सीएचसी का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान अनुपस्थित दो चिकित्सकों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने प्राथमिक एवं सामुदायिक चिकित्सा केंद्रों का निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी विभागों को चेतावनी देते हुए कहा कि समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों का शत-प्रतिशत पालन न करने वाले अधिकारियों को अब बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों की रेडम चेकिंग कराई जाए। उन्होंने 181-महिला हेल्प लाईन की समीक्षा की। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की ऐसे गांव में 06 माह से 5 वर्ष तक का कोई बच्चा डब्ल्यूएचओ ग्रोथ चार्ट के अनुसार लाल श्रेणी में न हों, इसके लिए उनके खानपान पर ध्यान रखने के लिए परिजनों के बीच जागरूकता लाई जाए। बेसिक शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी द्वारा किए जा रहे गड्ढा मुक्त कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में समीक्षा करते हुए गड्ढा मुक्ति के दौरान गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए। डीएम ने सीएमओ को अस्थाई गोशालाओं में पशुओं को सर्दी से बचाव के लिए मोटी त्रिपाल लगा कर सर्दी से बचाया जाए। समीक्षा बैठक में सीएमओ शंभूनाथ तिवारी, सीएमओ संजय भटनागर, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, कृषि उप निदेशक शिव कुमार केसरी सहित सभी विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।