शामली र्निमाणाधीन कलक्ट्रेट का निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर।
- फोटो : SHAMLI
शामली। डीएम जसजीत कौर ने निर्माणाधीन जिलाधिकारी आवास, कलक्ट्रेट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी राजकीय निर्माण निगम के अफसरों को निर्माणाधीन आवास के धीमी गति से कार्य होने पर नाराजगी प्रकट की। 31 मार्च तक जिलास्तरीय अधिकारियों के आवासों का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।
बुधवार को डीएम जसजीत कौर पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी और बधेव गांव के जंगल में निर्माणाधीन कलक्ट्रेट और जिला स्तरीय अधिकारियों के आवासों का निरीक्षण करते हुए राजकीय निर्माण निगम के अफसरों से प्रगति की जानकारी ली। डीएम को निर्माण एजेंसी के अवर अभियंता ने बताया कि जिलास्तरीय आवासों की धनराशि साढ़े तीन माह पूर्व शासन से प्राप्त हुई है। शासन से धनराशि प्राप्त होने के बाद आवासों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। कलक्ट्रेट कार्यालय भवन के लिए शासन से अभी धनराशि अवमुक्त नहीं की गई है। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के आवासों का निरीक्षण करते हुए धीमी गति से निर्माण कार्य होने पर नाराजगी प्रकट की। 31 मार्च तक आवासों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था से अवर अभियंता को निर्देश दिए कि जिला स्तरीय अफसरों के आवासों को पूरा करने के लिए अधिक मजदूर लगाए जाए, ताकि आवासों का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण हो सके। डीएम ने निर्माणाधीन कलक्ट्रेट कार्यालय भवन का मानचित्र का अवलोकन किया गया। मौजूदा स्थिति को देखने के बाद जिलाधिकारी जसजीत कौर ने निर्माणाधीन कलक्ट्रेट का स्थलीय निरीक्षण किया। कहा कि कार्यदायी संस्था कलक्ट्रेट निर्माण के लिए जल्द ही धनराशि उपलब्ध कराने के लिए शासन में पैरवी करें। शासन से धनराशि अवमुक्त के बाद जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाए।