फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों पर लगवाई गई शिकायत पेटिका

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों पर शिकायत पेटिका लगवाने का अभियान शुरू हो गया है। छात्राओं, महिलाएं पेटिका में अपनी समस्याएं लिखित में डाल सकेंगी।
विज्ञापन

एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आने वाले स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटरों पर पुलिस द्वारा शिकायत पेटिका लगवाई गई है। किसी भी छात्रा या महिलाओं को किसी भी तरह की कोई समस्या होती है, तो वह अपनी शिकायत इस पेटिका में डाल सकती है। उनका नाम पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और पुलिस उस समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करेगी।
एसएसपी ने बताया कि शिकायत पेटिका लगवाने के दौरान पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और घरेलू हिंसा, बाल अपराध, यौन उत्पीड़न, सेफ-अनसेफ टच आदि के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही महिला सुरक्षा और सहायता हेतु चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090, 108, 181, 112, 1098 आदि के संबंध में भी जागरूक किया गया। उधर, चौसाना के ज्योतिबा फूले इंटर कॉलेज, जय भारत इंटर कॉलेज में चौसाना पुलिस ने महिला शिकायत पेटिका लगाई गईं। चौसाना पुलिस चौंकी पर तैनात एसआई ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह शिकायत पेटी में जो भी शिकायत आएंगी, उन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें