फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा और जरूरत की सामान लेने के लिए मच गई होड़

विज्ञापन
शामली स्थित मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने के लिए लगी लाइन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
दवा और जरूरत की सामान लेने के लिए मच गई होड़
विज्ञापन

शामली। शामली जिले को सील करने की खबर पर लोगों में घंटों भ्रम की स्थिति बनी रही। कुछ जगह सब्जी की दुकानें खुल गई और लोग लॉकडाउन तोड़कर बाजारों में खरीदारी करने आ गए। मेडिकल स्टोर पर तो लंबी कतार लग गई। बीमार लोग कई दिनों की दवा ले गए।
कुछ ही देर बाद नाला पटरी के पास सब्जी की दुकानें खुल गई तो लोग लॉकडाउन तोड़ सब्जी लेने पहुंचने लगे। माजरा रोड स्थित थोक मंडी में भी कुछ दुकानें खुलने लगी तो लोग पहुंच गए और आलू आदि की बोरियां ले जाने लगे। नाला पटरी सब्जी मंडी पर पुलिस पहुंची तो पुलिस को देख दुकानें बंद हुई। मेडिकल स्टोर पर तो लोगों का जमावड़ा ही हो गया। सीएचसी के निकट दवा बाजार में तो लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने मेसेज-वीडियो जारी कर बताई हकीकत
जिले में लोगों में बनी भ्रम की स्थिति देख पुलिस और प्रशासन ने सोशल मीडिया के माध्यम से सच्चाई बताते हुए मेसेज और वीडियो जारी किए । डीएम ने अपनी वीडियो जारी की और एसपी ने भी अपना मेसेज वायरल कराया, जिसमें बताया गया था कि पूरा जिला सील नहीं हुआ है। केवल तीन क्षेत्र ही इस दायरे में है।
विज्ञापन

हैलो बेटा! कुछ दिन के लिए यहां आ जाओ
शामली। हैलो बेटा कैसे हो, सुना है शामली सील हो गया है। कोई परेशानी हो तो परिवार के साथ यहां आ जाओ। कहो तो लेने आ जाएं। जिला सील होने की खबर आते ही लोगों के परिचित और रिश्तेदारों के फोन भी घनघनाने लगे। लोगों के रिश्तेदार फोन उनके उनसे यहां के हालात जान रहे थे। माजरा रोड निवासी सोनिया ने बताया कि पानीपत से उसके मम्मी पापा का फोन आया । दोनों काफी परेशान से थे। उन्होंने सुझाव दिया कि वह कुछ दिन के लिए परिवार के साथ पानीपत रहने आ जाएं, लेकिन उन्होंने बताया कि केवल तीन क्षेत्र सील हुए हैं परेशान ना हों। इसी तरह माजरा रोड निवासी आंकाक्षा ने बताया कि दिल्ली से उनकी ममी ने फोन करके इसकी जानकारी ली। इसी तरह शाम तक लोगों के यहां रिश्तेदारों के फोन आते रहे।

शामली में सब्जी की दुकान बंद कराते दरोगा- फोटो : SHAMLI

शामली सब्जीमंडी में पुलिस के आने पर मचती भगदड- फोटो : SHAMLI

शामली मैडिकल स्टोर पर दावांई लेने के लिये लगी लाइन- फोटो : SHAMLI

शामली सब्जीमंडी में खरिदारी करने के लिये लगी भीड- फोटो : SHAMLI

शामली सब्जीमंडी में आलू की बोरी लेकर जाते लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें