फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के ठेकेदारों के छूटे पसीने, भारी नुकसान

विज्ञापन
थाना भवन मैं बाग में झड़े हुए आम दिखाता ठेकेदार - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन। लगातार आंधी और बारिश ने क्षेत्र के आम के बागों के ठेकेदारों के हौसलों को पस्त कर दिया है। हालत ये है कि अधिकांश बागों के आम आंधी के कारण आधे से ज्यादा गिर चुके हैं। अब सिर्फ बाजार मेें आने वाले नए दामों के ऊपर इन लोगों ने अपनी आस लगाई बैठी हैं। यदि मंडी में आम के भाव भी उचित नहीं मिलते हैं, तो इस साल इन लोगों का भारी नुकसान होना तय है।
विज्ञापन

भैसानी इस्लामपुर, थानाभवन, जलालाबाद, हसनपुर लुहारी आदि जगहों पर करीब 500 से अधिक आम के बाग लगे हुए हैं। इन बाग के रकबा करीब एक से डेढ़ हजार बीघा से भी अधिक है। साल शुरूआत से ही लगातार आंधी, बारिश के कारण आम के बागों में नुकसान होता रहा। अब हालत ये है कि बागों में करीब आधे से ज्यादा आम झड़ चुका है। इससे जहां किसानों को तो दिक्कत है ही, साथ ही बाग के ठेकेदारों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कई बाग तो ऐसे हैं जो 80 फीसदी तक आम झड़ चुके हैं। ठेकेदारों का मानना है कि इस बार आम के बागों में पिछले कई सालों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इस साल यदि भाव सही रहते हैं तो लागत पूरी होने की उम्मीद है कि यदि भी उचित नहीं मिले तो इस बार काफी नुकसान झेलना होगा।
क्या बोले आम के बागों के ठेकेदार
हसनपुर लुहारी से जलालाबाद मार्ग पर पांच लाख रुपये में 50 बीघा आम का बाग ठेके पर लिया था। फिलहाल करीब ढाई लाख का नुकसान कच्चे आम के सीजन में ही हो चुका है। यदि आगे की भी आंधी, बारिश आती है कि कई सालों की जमा रकम इस आम में बर्बाद हो जाएगी। - मीर मौहम्मद, बाग ठेकेदार
विज्ञापन

बाग का कुल रकबा : 50 बीघा
कुल ठेके की रकम : पांच लाख रुपये
दवाई की लागत : 20 हजार रुपये
पानी और जुताई : 12 हजार
कुल पैदावार की उम्मीद : 525 क्विंटल
नुकसान का अनुमान : 70 फीसद
- ख्यावड़ी मार्ग पर 60 बीघा के दो बाग हैं। इन बागों को आठ लाख प्रतिवर्ष के हिसाब से ठेके पर लिया था। पिछले साल बाग में काफी मुनाफा हुआ था। लेकिन, इस साल साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। - प्रवीण कुमार, बाग ठेकेदार
कुल बाग का रकबा : 60 बीघा
कुल ठेके की रकम : आठ लाख
दवाई की लागत : 29 हजार रुपये
पानी और दवाई : 21 हजार
कुल उत्पादन की उम्मीद : 630 क्विंटल
नुकसान का अनुमान : 65 फीसदी
- जलालाबाद के समीप 35 बीघे का आम का बाग चार लाख रुपये में लिया था। आंधी और बारिश से अब तक दो लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। यदि मंडी का भाव सही नहीं रहा तो नुकसान की कीमत तीन लाख तक पहुंच जाएगी। - शहनवाज, आग ठेकेदार
कुल बाग का रकबा : 35 बीघा
कुल ठेके की रकम : चार लाख रुपये
कुल दवाई की लागत : 13 हजार
पानी व दवाई खर्च : 15 हजार
कुल उत्पादन की उम्मीद : 350 क्विंटल
नुकसान का अनुमान : 55 फीसदी
- इस साल नागल गांव में 30 बीघा का आम का बाग ठेके पर लिया हुआ है। सवा तीन लाख रुपये में यह बाग मिला था। अब तक पौने दो लाख रुपये का सीधा नुकसान हो चुका है। अब उनकी सिर्फ एक ही उम्मीद है, बस बाजार में मंडी का भाव। - सीटू कुमार
विज्ञापन

कुल बाग का रकबा : 30 बीघा
कुल ठेके की रकम : पौने तीन लाख
कुल दवाई का खर्च : 32 हजार
पानी व दवाई खर्च : 25 हजार
कुल उत्पादन की उम्मीद : 330 क्विंटल
नुकसान का अनुमान : 65 फीसदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें