फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति का नौ साल का रिकार्ड खंगाला

Sun, 04 Oct 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गन्ना समिति में किसानों के नाम से फर्जी भुगतान करने की शिकायत पर जांच शुरू हो गई। संयुक्त गन्ना आयुक्त  के निर्देश पर सहारनपुर से आई टीम ने गन्ना समिति कार्यालय में घंटों छानबीन कराई और पुराना रिकार्ड खंगाला गया।
विज्ञापन



शामली गन्ना समिति के डायरेक्टर सतेंद्र तरार सहित कई लोगों ने गन्ना आयुक्त को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि गन्ना समिति शामली में किसानों को दिए जा रहे गन्ना भुगतान में गड़बड़ी की गई है। आरोप लगाया था कि कुछ किसानों के नाम पर फर्जी खातों में गन्ना भुगतान भेज दिया गया। गड़बड़ी में गन्ना समिति कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारियों की संलिप्तता का आरोप भी लगाया गया था। इसी शिकायत पर संयुक्त गन्ना आयुक्त ने जांच कमेटी का गठन किया।

देवबंद के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक आनंद प्रकाश दूबे को जांच कमेटी का अध्यक्ष बनाते हुए बेहट के सचिव एसपी सिंह को टीम में शामिल कर जांच करने का आदेश दिया। जांच का आदेश मिलने के बाद शनिवार को आनंद प्रकाश दूबे अपनी टीम के साथ शामली गन्ना समिति कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


वहां उन्होंने वर्ष 2005-06 से 2013-14 तक किसानों को किए गए गन्ना भुगतान का रिकार्ड चेक कराया। आनंद प्रकाश दूबे ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संयुक्त गन्ना निदेशक को रिपोर्ट दी जाएगी। इस दौरान गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक/सचिव रिपुदमन आदि थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें